केरल के कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के समुद्री प्रौद्योगिकी विभाग के रिसर्चर्स ने तमिलनाडु के मंडपम तट के अंतर्ज्वारीय तलछट में समुद्री टार्डिग्रेड की नई प्रजाति का पता लगाया है। रिसर्चर्स ने इस प्रजाति का नाम भारत के पहले चंद्र मिशन चंद्रयान के सम्मान में 'बैटिलिप्स चंद्रायणी' रखा है। इस प्रजाति के टार्डिग्रेड के 4 जोड़ी पैर होते हैं।